Breaking News
Loading...

हिंदू रिवाजों के साथ मुस्लिम दंपत्ति ने ब्याही 'हिंदू बेटी'

   आज देश भर में 'लव जेहाद' के नाम पर कई कहानियां सुनने को मिल जाएंगी। 'लव जेहाद' की पॉपुलर कहानियां अब हैशटैग के साथ ट्रेंड करती नजर आती हैं। लेकिन जिस कहानी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह जरा हट कर है। जी हां, मध्यप्रदेश में एक मुस्लिम दंपत्ति ने हिंदू लड़की की शादी कराने के लिए हिंदू रीति रिवाज को अपनाते हुए लड़की का कन्या दान किया।
     मध्यप्रदेश में नदीम अख्तर और हसीन परवेज नाम के मुस्लिम दंपत्ति ने गोद ली हुई हिंदू लड़की के लिए हिंदू रीति रिवाजों के साथ उसकी शादी करवाई। मुस्लिम दंपत्ति ने हिंदू लड़की की शादी मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के किनारे रामजानकी मंदिर में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ करवाई।
       दंपत्ति का कहना है कि वह बच्ची से एक शेल्टर होम में मिले थे। इसके बाद लड़की ने शेल्टर होम छोड़ दिया 15 साल बाद मुस्लिम दंपत्ति उससे अचानक मिला। इसके बाद दंपत्ति ने बच्ची को 8वीं कक्षा तक पढ़ाया-लिखाया। इतना ही नहीं उसे ब्यूटीशियन का कोर्स भी कराया। इसी के साथ ही वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच मुस्लिम दंपत्ति ने हिंदू लड़की की शादी भी कराई। इस पर परवेज ने कहा, कि मानवता मानव जाति का सबसे बड़ा धर्म है। हमें इस धर्म का पालन करना चाहिए।