
ऩई दिल्ली।। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की भतीजी और वहां के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ की बेटी खदीजा ने भारतीय आर्मी के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून के पोते करण प्रताप सिंह से शादी कर ली है। शादी दत दिनों चंडीगढ़ में हुई। बता दें कि शाहबाज शरीफ पिछले साल भारत के पंजाब के दौरे पर आए थे। उनके पुरखे अमृतसर से हैं। हून को आप नियमित रूप से डीवी डिबेट में देखते हैं। वे धीरे-धीरे बोलते हैं। शादी की रस्म चंड़ीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरिएट होटल में संपन्न हुई। शरीफ नहीं थे जाहिर है, इस शादी में नवाज शरीफ नहीं आए। पर वधू पक्ष की तरफ से काफी लोग मौजूद थे। चंडीगढ़ की पत्रकार राजेन्द्र कौर ने बताया कि वर-वधू के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। दोनों लंदन में रहते हैं। दोनों बैंकर हैं। जानकार कह रहे हैं कि शरीफ परिवार इस बात से नाखुश है कि उनके खानदान की लड़की ने हिन्दू से शादी की है।