एक भूल और बर्बाद हो गए 10 हजार करोड़ के नोट

Translate News:
   बैतूल।। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक हजार के 10 करोड़ खराब नोट ग्राहकों से वापस लेने के आदेश जारी किए हैं. इन नोटों के बीच पड़े धागे में गड़बड़ी है. होशंगाबाद प्रतिभूति कागज कारखाने से खराब कागज की वजह से नोटों में यह गड़बड़ी हुई हैं.
   दरअसल, प्रतिभूति कागज कारखाने से खराब कागज प्रिंटिंग के लिए नासिक प्रेस भेजा गया था. यहां कागज की जांच किए बगैर ही एक हजार रुपए के 30 करोड़ नोट छाप दिए गए. इनमें से करीब 10 करोड़ नोट ( 10 हजार करोड़ रुपए) बाजार में पहुंच चुके हैं.
    सूत्रों के मुताबिक, प्रतिभूति कारखाने में कागज में जो धागा डाला गया था, वह कई जगह से टूटा हुआ है. इस गलती की वजह से नोटों में खराबी सामने आ रही है.
    इस गड़बड़ी का खुलासा इन नोटों के आरबीआई के पास पहुंचने पर हुआ. इसके बाद आरबीआई ने तुरंत इन नोटों को बाजार से वापस लेने के आदेश जारी किए हैं. वहीं प्रथम दृष्टया गड़बड़ी सामने आने पर दो कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी है.
   हालांकि, आरबीआई ने साफ कर दिया है कि यह नोट नकली नहीं हैं. इन नोटों का धागा कई जगह टूटा होने की वजह से यह डिफेक्टिव हो गए और इस वजह से आरबीआई इन्हें ग्राहकों से वापस ले रहा हैं.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top