Breaking News
Loading...

गणतंत्र दिवस पर सत्तावन विभूतिया अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित होगी

     बांसवाड़ा।। गणतंत्र दिवस पर स्थानीय कुशलबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के सत्तावन जनों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री जीतमल खांट ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
     पुरूस्कृत होने वालो में राष्ट्रीय कला महोत्सव में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर खुश्बु कंसारा एवं मोनिका कुमारी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसवाड़ा, तीरंदाज शंभुलाल गामोड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुपड़ा, राज्य स्तरीय निबंध लेखन में प्रथम उन्नती पंचौरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परतापुर, राज्य स्तरीय क्विज में प्रथम विनय मईडा ईमेन्युएल मिशन सैकेण्डरी स्कूल बांसवाड़ा, चितर््कार एवं मुर्तिकार डॉ. सुशील सोमपुरा व्याख्याता न्यू लुक गल्र्स कॉलेज बांसवाड़ा, युवा महोत्सव में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले संजय बामनिया एवं दल घाटोल, हेमांग जोशी लियो कॉलेज बांसवाड़ा, सोनिया गौरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खांदू कॉलोनी, प्रगतिशील पशुपालक नरेशचंद्र पाटीदार रैयाना तहसील गढ़ी, तालाब की सफाई कार्य में सराहनीय कार्य करने गेंदालाल कहारा निवासी बांसवाड़ा, डूबने से बचाने के लिए सुखलाल कलाल बांसवाड़ा, रीना मीना कनिष्ठ अभियंता एवीएनएल बांसवाड़ा, विकास नायक कनिष्ठ अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड बांसवाड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक के लिपिक नरेश कुमार व्यास एवं माहिर शाहिन जिला परिषद् बांसवाड़ा के बापुलाल पटेल उपकोष कार्यालय कुशलगढ़ के गणेशलाल भोई को मेहनत एवं लगन से राज्य कार्य संपादित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
     इसी प्रकार स्वच्छ निर्मल ग्राम में योगदान के लिए श्रीमती रीना पटवारी करजी, राज्य कार्य में उत्कृष्टता के लिए पशुधन सहायक उकांला केे रामचंद्र देवदा, राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा के नर्सिंग अधीक्षक अरविंद चौबीसा, धर्मिष्ठा पण्ड्या प्रबोधक भूतिया डूंगरी, उन्नत तकनीक से कृषि कार्य संपादन हेतु कृषक कालूसिंह निवासी मोर, ईश्वरलाल निवासी चरना भुण्डवाई, रणवीर सिंह चौधरी भचड़िया(शिवपुरा), आदर्श विद्यालय के विकास के लिए गोपाल जोशी प्रधानाचार्य राउमावि बडोदिया, महेन्द्र समाधिया प्रधानाचार्य वजवाना, गायतर््ी स्वर्णकार प्रधानाचार्य राबाउमावि ठीकरिया, युवाओं के कौशल विकास के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम बांसवाड़ा, भामाशाह सिडिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए ताजेन्द्र डोडियार सचिव ग्राम पंचायत सागवा एवं राजेन्द्र सिंह सचिव ग्राम पंचायत आसोड़ा को, स्वच्छ भारत मिशन योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती अंजना जैन वार्डन सरेडी बडी, श्रीमती शंकरी मावी करजी, श्रीमती शशी बा सरेडी बडी, श्रीमती गंगा बा सरेडी बड़ी, सुश्री संतोष यादव वजवाना, सुनिता पाटीदार वजवाना, सामाजिक कार्यकर्ता मणीलाल राणा सवनिया, मोहनलाल कलाल सवनिया, सदागुल खां वार्ड पंच मोटागांव, श्रीमती सुगन्ध ग्राम सचिव चडला, अभयराज पाटीदार व्याख्याता राउमावि वजवाना, प्रवीण रावल कृषि पर्यवेक्षक घलकिया, श्रीमती रामप्यारी एलएचवी घाटोल, जिला स्तरीय टीम स्वच्छ भारत मिशन बांसवाड़ा, सरपंच एवं निगरानी समिति टीम ग्राम पंचायत सवनिया, मोटागांव, घाटोल, चडला, सरेडी बडी, वजवाना, अरथूना, रोहनवाडी, बड़गांव, छोटी सरवा तथा मोहकमपुरा को सम्मानित किया जाएगा।