रामपुर।। उत्तर प्रदेश में चल रहे ब्लॉक प्रमुख के चुनावों को लेकर राजनैतिक माहौल गर्म हो गए है। रामपुर के मिलक की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार ने राज्यपाल को लेटर लिख समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा कि सपा के लोग उन्हें आत्महत्या करने पर विवश कर रहे हैं।
अर्चना गंगवार का कहना है कि प्रशासन मेरे मेम्बरों को तंग कर रहा है। यह सब कैबिनेट मंत्री आजम खान के इशारों पर हो रहा है। अगर मुझे प्रेशराइज़ किया जाएगा तो हो सकता है कि मैं आत्महत्या कर लूं। इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
