Breaking News
Loading...

कांग्रेसी विधायक नाबालिग लडकी को लेकर फरार हुआ

   बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही हैं। पहले जेडीयू के विधायक, फिर राजद विधायक के बेटे और अब बारी है सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के विधायक की। विक्रम विधान सभा सीट से काग्रेस विधायक सिद्धार्थ 17 साल की एक नाबालिक लड़की को लेकर फरार होने को मामला सामने आया है इस मामले को लेकर पटना जिले के मसौढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। सिद्धार्थ पर लड़की के परिजनों ने भगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सबसे रोचक बात यह है कि विधायक डेढ़ महीने पहले भी इसी लड़की को पटना के एक हॉस्टल से लेकर फरार हो गए थे। तब सिटी एसपी की पहल पर लड़की को मुक्त कराया गया था। बताया जा रहा है कि लड़की पटना के एक हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई करती है दोनो की जान पचान जहानाबाद से हुयी थी लड़की का जहानाबाद ते ननिहाल है और विधायक की वहां जहानाबाद में रिश्तेदारी है इस घटना के बाद से लड़की का परिवार काफी सहमा हुआ है।बिक्रम से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने सिद्धार्थ पटना के एक ख्याति प्राप्त डॉक्टर के पुत्र भी हैं। विधायक पर जिस लड़की को भगाने का आरोप लगा है उसकी उम्र महज 17 साल बताई जा रही है।