Breaking News
Loading...

पीएम मोदी के भाषण में लगे मुर्दाबाद के नारों के पीछे बसपा का हाथ

   लखनऊ।। पुलिस के ख़ुफ़िया यूनिट की रिपोर्ट मुताबिक शुक्रवार को पीएम मोदी के भाषण में लगे मुर्दाबाद के नारों के पीछे बसपा का हाथ था. रिपोर्ट के मुताबिक LLM की डिग्री लेने आये जिन दो छात्रों ने नारेबाजी की थे वो बसपा समर्थक थे. दोनों छात्र शुक्रवार की रात कैंपस के बाहर काले रंग की गाडी में दिखे थे जिसपर बसपा का झंडा लगा था.
बसपा के एक नेता की कार से आंबेडकर विश्विद्यालय के कैम्पस में आए
     इन दोनों छात्रों के नाम राम करन और अमरेंद्र कुमार आर्य है. Crpc की धारा 151 के अतर्गत गिरफ्तार किये इन दोनों छात्रों को शाम 7 बजे के बाद ACM द्वारा मुचलके पर छोड़ा गया था. मुचलके पर छूटने के बाद दोनों छात्रों को पुलिस ने आंबेडकर विश्विद्यालय के वार्डेन सुरेन्द्र महर और अनीस अहमद के सुपर्द कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक रात में दोनों छात्र काले रंग की गाडी से आंबेडकर विश्विद्यालय के कैम्पस से हज़रतगंज स्थित आंबेडकर पीजी हॉस्टल लाए गए. ये गाडी बसपा के एक नेता की बतायी जाती है.
दोनो के परिवार से हैं बसपा समर्थक
     पुलिस के मुताबिक छात्र राम करन कौशाम्बी जिले के चरवा गाँव का रहने वाला है जबकि अमरेंद्र कुमार आर्य संत कबीरनगर के गाँव करम खान का निवासी है. दोनों छात्रों के परिवार भी बसपा समर्थक बताए जाते हैं.