गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण को लेकर ग्रेटर नोएडा के दनकौर इलाके में मौजूद मुस्लिम गर्ल्स हाई स्कूल में तनाव का माहौल है। खबर के मुताबिक कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी लोगो ने स्कूल में झंडा फहराने और आधुनिक शिक्षा जैसे हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने का सख्त विरोध करते हुए स्कूल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।दरअसल मुस्लिम गर्ल्स हाई स्कूल साल 2011 से यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। सोमवार को कुछ लोग गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडा फहराने की तैयारी के लिए रॉड और दूसरे जरूरी सामान के साथ स्कूल पहुंचे थे कि तभी कुछ मुस्लिम कट्टरपंथी लोगों ने उन्हें झंडा फहराने से मना कर दिया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
धमकी देने वाले कुछ लोगों को जब पुलिस ने थाने में बुलाया तो उन्होंने पुलिस के सामने ही स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विरोध करने वाले सभी लोगों को चेतावनी दी कि अगर आज उन्होंने स्कूल में झंडा फहराने का विरोध किया तो उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना होगा।
दनकौर पुलिस स्टेशन के इंस्पेकटर चक्रपाणी शर्मा ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अनपढ़ लोगों ने स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध किया है जिसकी जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। इसके अलावा ध्वजारोहण के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया है।
सैयद भुरेशाह मुस्लिम गर्ल्स स्कूल के सचिव आदिल खान जायसवाल के मुताबिक साल 2011 से वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्कूल चलाया जा रहा है जहां पांचवी तक की शिक्षा दी जाती है। उनके मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाए जाने को लेकर स्कूल में तनाव का माहौल है। कुछ स्थानीय मुस्लिम लोग लगातार स्कूल प्रशासन पर हिंदी और अंग्रेजी ना पढ़ाए जाने को लेकर दवाब बना रहे है।
आदिल खान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अध्यापकों ने इन मुस्लिम कट्टरपंथियों के डर से स्कूल में आना छोड़ दिया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल से लेकर डिस्टिक जज तक को की है लेकिन फिर भी ये लोग लगातार स्कूल आकर अध्यापकों को लगातार धमका रहे हैं।
आदिल खान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अध्यापकों ने इन मुस्लिम कट्टरपंथियों के डर से स्कूल में आना छोड़ दिया है। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल से लेकर डिस्टिक जज तक को की है लेकिन फिर भी ये लोग लगातार स्कूल आकर अध्यापकों को लगातार धमका रहे हैं।
