


राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जीतमल खांट ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, ली परेड़ की सलामीउल्लेखनीय कार्यो के लिए 57 जनों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विभिन्न संदेशपकर झांकियों ने किया आकर्षित
बांसवाडा/राज.।। गणतंत्र दिवस 2016 पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह कुशलबाग मैदान में मंगलवार को मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन, सम्पदा एवं मोटर गैराज राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जीतमल खांट ने ध्वाजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में परेड़ निरीक्षण, मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन के साथ ही महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश वाचन अतिरिक्त जिला कलक्टर एन.के.कोठारी ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जीतमल खांट सहित बांसवाड़ा विधायक धनसिंह रावत, जिला प्रमुख श्रीमती रेशम मालवीया, नगर परिषद सभापति श्रीमती मंजुबाला पुरोहित, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जिले के 57 प्रतिभावान लोगो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य, स्काउट के नन्हें बालकों द्वारा प्रस्तुत बच्चे स्कूल जाते हैं ट्यूशन प्रथा एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जीतमल खांट ने जिलेवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी और स्वतन्त्रता सैनानियों का नमन कर उन्हें श्रदाजंली अर्पित की।
परेड प्रदर्शन पर किया सम्मान
मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों द्वारा की गई परेड में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एसपीसी नूतन उच्च माध्यमिक विद्यालय को प्रथम एवं न्यूलुक छात्र बांसवाड़ा को द्वितीय पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित कर स्मृति चिह्न दिया गए।
बैण्ड में श्रेष्ठ प्रदर्शन में को दिया प्रतीक चिह्न
मुख्य समारोह में आयोजित बैण्ड प्रदर्शन में विभिन्न विद्यालयों द्वारा बैण्ड प्रदर्शन किया गया जिसमें राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्रपोल गेट प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रतीक चिह्न भेट किया।
मुख्य समारोह में आर्कषण का केन्द्र रही झांकिया
समारोह में विभिन्न विभागों की अलग - अलग विषयों पर आयोजित झांकिया समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही । जिसमें प्रथम स्थान पर शिक्षा एवं सर्वशिक्षा विभाग प्रथम एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान की झांकी द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में भव्य सामूहिक नृत्य व व्यायाम प्रदर्शन
समारोह में समस्त राजकीय व निजी 19 विद्यालयों के 700 छात्राओं द्वारा ' मांग रहीं है मां बलिदान......रून-झूण बाजे धूधरा जी, छम छम बाजो धूधरा जी ' समूह नृत्य सबका मनमोह लिया । वही 42 सरकारी व निजी विद्यालयों के करीब एक हजार छात्रों द्वारा शारीरिक व्यायाम व योग प्रदर्शन किया जिसमें सूर्य नमस्कार, महाप्राण ध्वनि, ध्यान प्रदर्शन सम्मिलित रहे।
स्काउट गाईड के नन्हे बच्चों ने संदेशपरक प्रस्तुति ने सभी का मन जीता
स्काउट कार्यक्रम के तहत कब बुलबुल द्वारा स्मार्ट ऎज स्कूल के सौ बच्चों द्वारा ट्यूशन प्रथा संदेशपरक कार्यक्रम' जब बच्चे स्कूल जाते है' तो ट्यूशन का क्या औचित्य है, इस प्रेरक सन्देश देते हुए ट्यूशन प्रथा रोकने के संदेशपरक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को सोचने पर विवश कर दिया।
खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायतों की निगरानी समितियों का हुआ सम्मान
समारोह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में संचालित ताजों वागड़ अभियान के अंतर्गत बांसवाड़ा जिले की खुले में शौच से मुक्त हुई ग्राम पंचायतों की निगरानी समिति के सदस्यों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मुख्यअतिथि सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर आशा सहयोगिनियों में तलवाड़ा की जशोदा कटारा व बड़गांव की कौशल्या देवी को चैक व पुरूस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने पर राजकीय कुशलबाग विद्यालय के छात्रों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपत महावर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनाथ चाहिल, बांसवाड़ा के उपखण्ड़ अधिकारी अंशदीप रल्ह, नगरपरिषद के उपसभापति महावीर बोहरा, समाजसेवी मनोहर पटेल, हकरू मईडा, रामस्वरूपजी महाराज, नगर परिषद के पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।
मुख्य समारोह का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार ब्रजमोहन तूफान व सुश्री नमिता कुलश्रेष्ठ ने किया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

