माननीय मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav जी, कृपया इस मामले में सख्त कार्यवाई कीजिए. एक दलित नाबालिग बच्चे के साथ हुई यह वहशियाना वारदात भीतर तक हिला कर रख दी है.
जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना के तहत आने वाले गौरखुर्द गाँव का शिवम् है यह. इसे 28 दिसंबर को दबंग उठा ले गए. गन्ना पेराई के काम में ज़बरदस्ती लगा दिया. शिवम् भाग कर वापस गाँव आ गया तो उसे दुबारा उठा ले गए. शिवम ने फिर से भागने की कोशिश की तो उसे गन्ना पेराई की मशीन पर फेंक दिया गया. अभी तक केस नहीं दर्ज हुआ है और न ही आरोपी पकड़े गए हैं.
