Breaking News
Loading...

दांतों को सफ़ेद रखने के लिए अपनाए यह आसान घरलू नुस्खे

Safed Daaton ke liye 5 Ggharelu nushkhe | सफ़ेद दांतों के लिए 5 घरेलू नुस्खे | 5 Natural Ways to Whiten Teeth at Home
     सफ़ेद चमकते हुए दाँत सभी को अच्छे लगते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके दांत सफ़ेद और चमकदार हों, और इसके लिए वह बाजार में उपलब्ध टूथपेस्ट का प्रयोग भी अदल-बदल कर करते रहते हैं। भले ही यह उत्पाद दांतों और मुंह की सफाई करने में काफी हद तक सफल हों, लेकिन इनसे दांतों को वह सफेदी नही मिल पाती, और साथ ही इन टूथपेस्ट में पाये जाने वाले केमिल्स दांतों की सुरक्षात्मक परत इनेमल को भी हानि पहुंचाते रहते हैं।
     ऐसे में, यदि आप दांतों को साफ़, स्वस्थ और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले तो केमिकल्स वाले उत्पादों का प्रयोग बंद कर हर्बल उत्पादों का प्रयोग करें और इसके अलावा कुछ घरेलू उपायों का प्रयोग करें। यह दो चीजें आपके दांतों को स्वस्थ और सुंदर दोनों बनाएगी।
क्या करें?
बेकिंग सोडा (मीठा सोडा)- मीठा सोड़ा, हम खाना बनाने में प्रयोग करते हैं, लेकिन यही मीठा सोड़ा, खाने में प्रयोग के अलावा, भी बहुत सी चीजों में कारगर है। दांतों को सफ़ेद करने में भी मीठा सोड़ा बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपको करना क्या है कि सुबह ब्रश करते समय टूथपेस्ट के साथ थोड़ा सा (चुटकी भर) सोड़ा लेकर उससे ब्रश करें। कुछ ही दिनों में आप अपने दांतों में साफ तौर पर सफेदी देख सकते हैं।
बेकिंड सोडा और नींबू- थोड़े से बेकिंग सोड़े और नींबू का पेस्ट बना कर इस पेस्ट को थोड़ी देर तक दांतों पर लगा कर छोड़ दें। 2-3 मिनट छोड़ने के बाद दांतों पर हल्के-हल्के ब्रश कर के कुल्ला कर लें। आप दांतों में तुरंत फर्क देखेंगे।
हाइड्रोजन परॉक्साइड- ब्रश करते समय टूथपेस्ट के साथ-साथ कुछ बूंदे हाइड्रोजन परॉक्साइड के साथ मिला लें और इस से ब्रश करें। ब्रश जल्दी-जल्दी नहीं बल्कि हल्के-हल्के अच्छे से करें। जल्दबाजी न दिखाएँ।
केला- रोजाना केले के छिलके को लेकर इसके अंदर वाले भाग को दांतों पर रगड़े। कुछ ही दिनों में आप दांतों में एक चमक को नोटिस करने लगेंगे।
स्ट्राबेरी, नमक और सोड़ा- इन तीनों को मिलाकर बारीक पेस्ट बना ले इस पेस्ट को दांतों पर लगा कर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद, इसी पेस्ट से ब्रश कर लें। कुछ ही दिनों में आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे।