यदि राम पाकिस्तानी हैं तो पैगंबर साहब अफ्रीकी - साध्‍वी प्राची

Translate News:
    लखनऊ।। अपने बयानों के लिए मशहूर फायर ब्रांड हिंदू नेता साध्‍वी प्राची ने कहा है कि अगर भगवान राम पाकिस्तान में पैदा हुए हैं तो मुसलमानों के पैगंबर साहब अफ्रीका में पैदा हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि मक्का-मदीना में पत्थर मार-मारकर पैगंबर साहब को ढूंढने के बजाए अब मुसलमानों को अफ्रीका जाकर उन्हें ढूंढना चाहिए।

क्‍यों दिया है यह बयान
   दरअसल, देश में ऑल इंडिया मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड के असिस्‍टेंट सेकेटरी अब्दुल रहीम कुरैशी की बुक ‘फैक्ट्स ऑफ अयोध्या एपि‍सोड’ को लेकर विवाद चल रहा है। इस बुक के मुताबिक, भगवान राम का जन्‍म अयोध्‍या में नहीं, बल्कि पाकिस्‍तान में हुआ है।
पाकिस्‍तान में बने राम मंदिर
     साध्वी प्राची ने आगे कहा कि अगर भगवान राम पाकिस्तान में पैदा हुए हैं तो फिर वहां राम मंदिर बनवाया जाए। प्राची के मुताबिक, ”फैक्ट्स ऑफ अयोध्या एपि‍सोड पर पूरी तरह से बैन लगना चाहिए। हमारे महापुरुषों पर कीचड़ उछालने वाले ओछी मानसिकता के हैं। जब अयोध्या मामला कोर्ट में है तो इस पर बुक लिखकर कोर्ट का अनादर किया गया है। कोर्ट को मामले में संज्ञान लेकर अब्दुल रहीम कुरैशी पर कार्रवाई करनी चाहिए।”
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top