लो बना दी पानी से चलने वाली बाइक, अब बिंदास आप खूब घूम सकेंगे

Translate News:


   साओ पाओलो।। इस समय पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से प्रत्येक व्यक्ति परेशान है। लोग सोचते हैं कि कुछ ऎसा हो कि पानी से ही सब वाहन चलने लगे। तो खुश हो जाइये क्योंकि ऎसा हो चुका है, ब्राजील के साओ पाओलो में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह कारनामा कर दिखाया है।
    साओ पोलो में रहने वाले रिकार्डो एजवेडोइस नाम के इसव्यक्ति ने एक ऎसी बाइक बनाई जो पानी से चलती है। इतना ही नहीं बल्कि इस बाइक का माइलेज भी चौंकाने वाला है। रिकार्डो ने अपनी इस पानी से चलने वाली बाइक का नाम टी पावर एच2ओ रखा है।
1 लीटर में 500 किलोमीटर
   रिकार्डो द्वारा बनाई गई यह बाइक एक लीटर पानी में 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस अनोख्खी बाइक का एक वीडियो भी यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस बाइक में एक बैटरी लगी है।
ऎसे चलती है पानी से
    इस बाइक में पानी डालने पर बैटरी के जरिए यह हाइड्रोजन बनाती है। इसी हाइड्रोजन से बाइक चलती है। बाइक के इंजन में इस हाइड्रोजन को ईधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिकार्डो अब अपनी बाइक की टेस्टिंग के लिए तैयार हैं, इसके बाद अगर ये बाइक सफल हुई तो दुपहिया वाहन क्षेत्र में नई क्रांति आ सकती है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top