वाराणसी जाकर प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड

Translate News:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे के दौरान एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। पीएम मोदी ने वाराणसी में 9296 दिव्यांगों को उनकी जरूरत के विशेष उपकरण दिए हैं जिसमें व्हील चेयर, हाथ से चलने वाली तिपाहिया साइकिल, बैसाखी और कानों की मशीन शामिल है। भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े स्तर पर कैंप लगाकर दिव्यांगों को विशेष उपकरण दिए गए हों। अभी तक यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था जहां एक कैंप में एक साथ 500 कानों की मशीन दी गई थी।
     वहीं लखनऊ में प्रधानमंत्री ने कॉल्विन कॉलेज में झंडी दिखाकर 2100 ई-रिक्शा रवाना किए। इससे पहले वाराणसी के डीरेका इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं बनानी होंगी जिसमें सरकारी इमारतों में अब रैंप, सीढ़ियों का तरीका, टायलेट और बैठने की व्यवस्था को दिव्यांगों की सुविधानुसार ढालना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून बनाना पड़े तो बनाएंगे। पीएम मोदी ने दिव्यांग उपकरणों की सरकारी मदद में बिचौलियों का खेल खत्म हो जाने का दावा करते हुए कहा कि दिव्यांग के जन्म लेते ही पूरा परिवार उसकी सेवा में जुट जाता है मगर समाज उसे दया भाव से देखता है। हमें इसी सोच को बदलना होगा।
     उन्होंने कहा कि सरकारें पहले भी थीं, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय भी 1992 से काम कर रहा है मगर 1992 से 2014 तक बमुश्किल 100 दिव्यांग कल्याण कैंप लगे जबकि अब महज एक वर्ष में 1800 कैंप लग चुके हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 500 विधवाओं को सिलाई मशीन भी दी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top