जयपुर।। बिचून गांव में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार शाम कुछ कट्टरपंथीयों ने विद्यालय पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर फाड दिया और फिर उसे आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर बडी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए आैर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन के आधिकारी मौके पर घटना स्थल पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।
पकडे गए आरोपियों में तीन आरोपी नाबालिक हैं। मंगलवार शाम लगभग ६ बजे राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बिचून निवासी पांच कट्टरपंथी पहुंचे और स्कूल पर लगे तिरंगे को उतार लिया। इसके बाद आरोपियों ने झंडे के दो टुकडे कर दिए और उसे आग लगा दी। मौके पर पहुंचे पाठशाला प्रशासन ने आग बुझाकर झंडे को पूर्णरूप से जलने बचाया। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की।
पुलिस ने इस प्रकरण में, अकबर अली (आयु १८ वर्ष), कबू उर्फ मुस्ताक (आयु २० वर्ष) के साथ १३ से १६ वर्ष आयु के तीन बच्चों को बंदी बनाया है। बुधवार को पूछताछ के पश्चात् आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों के विरुध्द राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम १९७१ की धारा दो में मामला दर्ज किया गया है।
