आतंकवादी याकूब मेमन के लिए नमाज पढ़ता था रोहित वेमुला, ‘हर घर में याकूब होगा’ का दिया था नारा

Translate News:

    हैदराबाद।। हैदराबाद विश्वविद्यालय में दलित रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला के खुदकुशी के मामले में ABVP नेता सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बीते साल अगस्त माह में सुशील ने रोहित वेमुला और उनके चार दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी थी। लेकिन अब सुशील के एक बयान ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। सुशील ने कहा है कि रोहित वेमुला और उसके दोस्त आतंकवादी याकूब मेमन के लिए नमाज पढ़ रहे थे।रोहित वेमुला केआखिरी शब्द, मेरा जन्म घातक हादसा था।
     एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुशील कुमार ने कहा 'रोहित वेमुला और उसके साथी स्टूडेंट्स मुंबई धमाकों के आरोपी याकूब मेमन के लिए नमाज पढ़ते थे'। सुशील ने कहा कि सुसाइड करने वाले रोहित और चार अन्य अन्य के खिलाफ उन्होंने पिछले साल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि इसी शिकायत के बाद रोहित ने खुदकुशी करने का फैसला लिया था।अपने इंटरव्यू में सुशील कुमार ने कहा कि फांसी के खिलाफ अपनी बात रखना गलत नहीं है, इस तरह की बहस होना भी ठीक है लेकिन रोहित और उनके दोस्तों का 'हर घर में याकूब होगा' जैसे नारे लगाना काफी विचलित कर देने वाली बात थी।







Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top