युवक को सांप ने काटा, फिल्मी स्टाइल में जहर चूस रहा दोस्त हुआ बेहोश

Translate News:
  इंदौर।। मध्य प्रदेश इंदौर में एक युवक को मोबाइल फोन पर बात करते हुए सांप ने डंस लिया. युवक के शोर मचाने पर साथ में मौजूद दोस्त ने फिल्मों की तर्ज पर जख्म से जहर चूसना शुरू कर दिया. इस वजह से वह भी जहर की चपेट में आकर बेहोश हो गया.
     मामला शहर के मयूर नगर इलाके का है. यहां गोपी मीणा नाम का युवक अपने दोस्त बबूल के साथ एक परिचित के घर पर बैठा हुआ था. इस दौरान फोन पर बात करते हुए गोपी का पैर सांप पर पड़ गया, जिसने गोपी को पैर पर काट लिया.
     गोपी के शोर मचाने पर दोस्त बबूल ने फिल्मी स्टाइल में घाव से जहर चूसकर निकालने लगा. इसका असर गोपी पर हुआ और उसे थोड़ी राहत महसूस हुईं, लेकिन कुछ ही देर में बबूल पर बेहोशी छाने लगी. पहले बबलू और फिर सांप का शिकार बना गोपी बेहोश हो गया.
    दोनों को परिजन और साथी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां समय पर इलाल मिलने की वजह से दोनों दोस्तों की जान बच गई. हालांकि, ऐहतियातन डॉक्टरों ने दोनों को अपनी निगरानी में अस्पताल में भर्ती रखा है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top