Breaking News
Loading...

भारत-पाकिस्तान के बीच इस्राइल जैसा हाईटेक बॉर्डर बनाने की तैयारी


   सीमापार से घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस्राइल की तरह की बिल्कुल सुरक्षित बाड़ लग सकती है क्योंकि सरकार पंजाब और जम्मू में संवेदनशील सीमाओं पर ऐसे अवरोधक लगाने की संभावना खंगाल रही है।
    भारत पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ बिल्कुल खत्म करने के मुद्दे पर कई बैठकों में चर्चा हुई है जिनमें गहमंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकर अजीत डोभाल समेत शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पठानकोट में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने हमला किया था और वे सीमापार कर आए थे।
     गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, इन बैठकों में से एक में उन्होंने चर्चा की कि क्या भारत पश्चिमी सीमा पर इस्राइल की तरह की सीमा प्रहरी प्रणाली अपना सकता है। मजे की बात है कि नवंबर, 2014 में गृहमंत्री गाजा की बाहरी सीमा चौकियों में से एक पर गए थे और वह इस्राइल की बहुत ही उन्नत सीमा सुरक्षा प्रणाली में इस्तेमाल की गयी प्रौद्योगिकी से बहुत प्रभावित हुए थे।