Breaking News
Loading...

पत्रकार की गोली मार कर हत्या

     सुल्तानपुर।। सुल्तानपुर में तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके एसपी और डीआईजी पहुंच गये हैं। 
    वहीं मामले को संज्ञान में लेकर सीएम अखिलेश यादव ने मामले की जांच डीएम को सौंप दिया है और तेजी से जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही पत्रकार के परिजन को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है।
    जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर के गोसाईगंज में अम्बेडकरनगर के जनसंदेश अखबार के ब्यूरोचीफ करुण मिश्रा की बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की हत्या कर दी। तीन बदमाशों ने मिलकर 9 एमएम की पिस्टल से पत्रकार पर गोलियों की बौछार कर दी और मौके से फरार हो गये।।