UP सरकार ने पर्यटन दिवस पर राधा कृष्ण की तस्वीर को दिखाया को अर्द्धनग्न

Translate News:
होर्डिंग्स पर लगी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली राधा-कृष्ण की तस्वीर
   लखनऊ।। यूपी सरकार 14 फरवरी यानि कि वेलेंटाइन डे को पर्यटन दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर वाजिद अली शाह फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसके विज्ञापन की होर्डिंगों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की तस्वीर लगाई गई है। इसमें राधा को अर्द्धनग्न दिखाया गया है। शहर भर में इसको लेकर तीखी प्रतिक्रया हो रही है। पर्यटन विभाग का ये विज्ञापन शनिवार को सभी अखबारों में भी है। शहर में ऐसे कई होर्डिंग्स दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पर्यटन विभाग ने इन होर्डिंग्स में लगी तस्वीरों से पल्ला झाड़ा है।
     यूपी पर्यटन दिवस पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होने हैं। इसमें तीसरा वाजिद अली शाह फेस्टिवल भी मनाया जा रहा है और इसी में राधा-कन्हैया का किस्सा नाम से प्ले भी दिखाया जाना है। इसका निर्देशन मुजफ्फरअली कर रहे हैं। ये कार्यक्रम 14 फरवरी को सायं 6 बजे छतर मंजिल पर दिखाया जाएगा। ये प्ले वाजिद अली शाह ने लिखा है।
क्या कहा प्रमुख सचिव पर्यटन?
     इस मामले में प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल ने कहा कि ये कार्यक्रम निजी संस्था का है, जिसे मशहूर फिल्मकार मुजफ्फर अली करवा रहे हैं। हम लोगों ने कुछ कार्यक्रम निजी संस्थाओं को भी कराने के लिए दिए हैं। इस बारे में उनसे बात करके होर्डिंग्स में लगी तस्वीरों को सही करवाया जाएगा।
क्या कहते हैं मुजफ्फर अली ?
     मुजफ्फर अली ने कहा कि ये बहुत पुरानी पेंटिंग है। जब उनसे बताया गया कि इसे देखकर लोग आहत हो रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अभी देखकर बताता हूं।
जानबूझकर भावनओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास
     भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने इसे आपत्तिजनक करार देते हुए कहा है कि यूपी का टूरिज्म विभाग इसमें पार्टनर है। सरकार यदि ऐसे किसी चित्रों का प्रदर्शन करती है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं तो इससे बचना चाहिए।





Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top