प्रेमी को मारकर उसके सर को भगोने में डालकर उबाल डाला

Translate News:
    आजमगढ़ जिले के गांव नसीरपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है. लेकिन जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम देनेके बाद लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है वो दिल दहला देने वाला है.
     मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मोदस्सिर नाम का युवक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार को वह अचानक गायब हो गया. रातबीत जाने पर भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को खबर दी.
    पुलिस ने जब गांव में पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसका किसी लड़की से चक्कर है.इसी बात को आधार बनाकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और वह गांव के ही रहने वाले ईशा पुत्र सगीर के यहां पहुंच गई. उसकी प्रेमिका इसी घर की है.उसके घर का नजारा देख पुलिस वाले भी पहले घबरा गए. वहां देखा तो मुदस्सिरकी लाश को सर के बल एक बड़े से भगोने में डाल कर उसको उबालने की कोशिश कीजा रही थी. पुलिस ने मौके से भगोना अधजली लाश और गैस सिलेंडर बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top