पूर्व बसपा विधायक ने महात्मा गांधी को दी गाली, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जड़े थप्पड़

Translate News:
     झांसी।। हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए आयोजित जनसभा में रविवार को जमकर बवाल हुआ। यहां मंच से मध्य प्रदेश के पूर्व बीएसपी एमएलए ने रोहित की तारीफ करते हुए रानी लक्ष्मीबाई को कायर बोल दिया। साथ ही महात्मा गांधी को गाली दी। इतने में मौके पर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें पकड़कर कई थप्पड़ जड़ दिए।
     घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झांसी बस स्टैंड के पास स्थित कुंज वाटिका में मध्य प्रदेश के बहुजन संघर्ष दल का एक प्रोग्राम चल रहा था। इसमें बीएसपी से एमएलए रहे फूल सिंह बरैया ने रोहित वेमुला के सुसाइड को शहादत बताते हुए उसकी तारीफ की। लेकिन उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई को अपशब्द कहते हुए कहा कि लक्ष्मीबाई ने देश के लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने अपने बच्चे के लिए डंडा उठाया था। इस दौरान पूर्व एमएलए ने महात्मा गांधी को भी गाली दी। बात फैलते ही मौके पर पहुंचे गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तोड़ दीं और बसपाइयों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही फूल सिंह को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। हालांकि, वे किसी तरह मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
थाने में मामला दर्ज
     झांसी से बीजेपी एमएलए रवि शर्मा ने फूल सिंह के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि झांसी की धरती पर आकर योद्धाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अगर ऐसा हुआ है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top