बसपा नेता ने गर्भवती के पेट पर मारी लात, बच्चे की मौत, माँ की हालत गंभीर

Translate News:
   ललितपुर।। पुराकलां थाना क्षेत्र के बिरधा गांव में गर्भवती महिला को स्थानीय बीएसपी नेता ने पेट पर लात मार दी। इससे महि‍ला की हालत बिगड़ गई और बच्चे की मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि पेट का ऑपरेशन कर मृत बच्चे को बाहर निकाला जा रहा है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
      ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि 29 जनवरी की शाम दलित महिला चंद्रवती अहिरवार (25) बिरधा गांव में घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव का निवासी और बीएसपी नेता नंदलाल अहिरवार वहां से गुजरा। उसने महिला को हैंडपंप से हटने को कहा।महिला ने उसे कुछ देर रुकने को कहा, जिसे लेकर वह उससे झगड़ने लगा। इसी दौरान उसने महिला के साथ मारपीट की और उसके पेट पर लात मार दी।
पुलिस ने पीड़‍ितों को भगाया
     घटना के बाद पीड़ित महिला के परिजन उसे नठि खेड़ा पुलिस चौकी लेकर गए। लेकिन वहां से पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसके बाद परिजन महिला को बीते शनिवार को तालबेहट स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। यहां उन्हें यह कहकर वापस कर दिया गया कि ये एक पुलिस केस है, इसलिए पहले रिपोर्ट दर्ज कराओ।
     हालांकि, बाद में ललितपुर कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बताया कि महिला के पेट में चार महीने का बच्चा था, जो मृत हो चुका है। बच्चे को निकालने के लिए ऑपरेशन किया जा रहा है। पुराकलां एसओ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बसपा का स्थानीय नेता है। घटना के बाद से वह फरार है। मामले की जांच की जा रही है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top