Breaking News
Loading...

आगरा के छात्र ने बनाई ऐसी साइकिल, जो 1 लीटर पेट्रोल से दौड़ेगी 200 Km.

  ताज नगरी आगरा में छात्र ने ऐसी साइकिल बनाई है, जो पेट्रोल से चलती है। जी हां, एक लीटर पेट्रोल में साइकिल 200 किमी का सफर तय कर सकती है। यही नहीं, मोटरसाइकिल की तरह ये 35 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ भी सकती हैआॅटो मोबाइल इंजीनियरिंग कर रहे पांच स्टूडेंट मुकुल गौड़, विक्रांत रावत, रंजुल मिश्रा, सुधांशु गोस्वामी और तुषार गोयल ने इस आइडिया पर काम किया। छात्र यू ट्यूब पर अमेरिका में बनी पेट्रोल साइकिल बाइक बाद खुद ऐसी ही साइकिल बाइक बनाने की ठानी। कीमत को ध्यान में रखकर कीटनाशक स्प्रे मशीन का इंजन खरीदा, जिसे पेट्रोल से चलने लाया जा सके पेट्रोल रखने के लिए अलग से टंकी न बनाकर साइकिल के फ्रेम को काटकर टंकीनुमा पाइप दिया इस साइकिल बाइक को बनाने में मात्र 8 हजार रुपए का खर्च आया। टंकी की क्षमता एक लीटर तक है, जो देखने में हुबहू मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी जैसी लगती है। साइकिल के हैंडल को ही एक्सीलेटर का रूप दिया है। साइकिल में नार्मल पैडल लगे हैं। साथ ही इंजन से बैट्री को कनेक्‍ट कर एक स्विच दिया गया है। पैडल को घूमाते ही स्विच ऑन करने पर साइकिल बाइक में बदल जाएगी। खास बात ये है कि अगर पेट्रोल खत्‍म हो जाता है तो यह नार्मली साइकिल के रूप में काम करेगी।