Breaking News
Loading...

कांग्रेसी MLA से साथ भागी लड़की बनी ड्राइवर की दुल्हन, काशी में हुई शादी

    पटना।। पटना के बिक्रम से कांग्रेसी विधायक सिद्धार्थ कुमार सिंह के साथ घर से भागी निधि ने उनके ड्राइवर से शादी कर ली है। शुक्रवार को वह शादी संबंधी पेपर लिए पति पंकज कुमार के साथ एसएसपी मनु महाराज के आवास पर पहुंची। निधि ने बताया कि वह दो साल से पंकज से प्यार कर रही थी। घर वाले शादी कराने को तैयार नहीं थे, इसलिए घर से भाग गई।

विधायक ने कहा- प्यार करना गुनाह नहीं
– शुक्रवार को विधायक सिद्धार्थ सिंह भी सचिवालय थाना पहुंचे।
– उन्होंने कहा कि शादी के बाद पंकज ने मुझे फोन किया था। मेरे समझाने पर ही दोनों ने सरेंडर किया है।
– अगर दोनों ने सरेंडर नहीं करते तो मेरा बैंड बज जाता। प्यार करना कोई गुनाह नहीं है। हमने दोनों को समझाया है।
विधायक ने की थी घर से भागने में मदद
– निधि मसौढ़ी के भीमपुरा गांव की रहने वाली है।
– उसे घर से भगाने का आरोप विधायक सिद्धार्थ, मुकेश कुमार और एक अन्य पर लगा था।
– निधि के पिता अभय सिंह ने कहा कि गुरुवार को मुकेश उनके घर पर बेटे की शादी तय करने के बहाने आया।
– उसने निधि को घर के बाहर जाने को कहा। निधि बाहर निकली तो विधायक ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और निकल गए।
– इस दौरान पंकज कार चला रहा था।
निधि ने पिता पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
– सचिवालय थाना में निधि ने एक आवेदन भी दिया है।
– इसमें लिखा है कि उसे पिता अभय शर्मा और भाई राहुल कुमार जान से मारने की धमकी देते हैं।
– वे लोग जबरन मेरी शादी बड़े उम्र के लड़के के साथ करना चाहते हैं।
– मेरा पालन पोषण नानी ने किया है। घरवाले नानी के जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
– पापा मांगने पर भी मुझे कुछ नहीं देते हैं। हो सकता है कि वह मुझे जहर भी दे दें।
काशी जाकर निधि ने की शादी
– घर से भागने के बाद निधि पंकज कुमार के साथ उत्तर प्रदेश भाग गई थी।
– उसने काशी के श्री यमुनेश्वर आश्रम में पंकज के साथ शादी कर ली।
विधायक पर कार्रवाई करे कांग्रेस: जदयू
– जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मामला बेहद गंभीर है।
– कांग्रेस को जदयू की तरह अपने विधायक पर कार्रवाई करनी चाहिए।
– उच्च पदों पर बैठे लोगों को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। इससे सरकार की छवि खराब होती है।
दोषी पाए जाने पर सिद्धार्थ पर कार्रवाई : चौधरी
सिद्धार्थ के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनपर प्राथमिकी की सूचना तो है पर पूरे तथ्य मेरे सामने अभी नहीं आए हैं।
अशोक चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष