भूखे-प्यासे 40 घंटे तक बंधक बने रहे मंदबुद्धि दूल्हे राजा

Translate News:
     साजिश के तहत मंदबुद्धि लड़के को अच्छी लड़की के मत्थे मढ़ने की सजा दूल्हे और उसके परिजनों को भुगतनी पड़ी। शादी मंडप पर इसका खुलासा होते ही वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। 40 घंटे तक भूखा-प्यासा रखा। सोमवार दोपहर पंचायती में दूल्हे के चाचा धनेश्वर महतो ने शादी में खर्च हुए पैसे लौटाने के बाद दूल्हे को मुक्त किया गया।
    जैंतपुर के रेपुरा मिश्रौलिया निवासी स्व.बिन्देश्वर महतो के पुत्र नंदलाल की शादी करजा के मकदुमपुर कोदरिया निवासी बैद्यनाथ महतो की पुत्री से तय हुई थी। शनिवार की रात बारात आयी और वरमाला भी हुई। दूल्हे को मंडप पर में ले जाया गया तो कई महिलाएं उससे सवाल-जवाब करने लगी। दूल्हा जबाव देने के बजाय हंसता रहा।
     लड़की के पिता ने स्वयं दूल्हे से सवाल पूछना शुरू किया, लेकिन दूल्हा हंसता रहा। दूल्हा मंदबुद्धि निकला। सारी बात जब लड़की को बतायी गयी तो उसने ने शादी से इनकार कर दिया। इस बीच दोनो पक्षों में जमकर हंगामा किया। लड़की के पिता शादी में हुए खर्च लौटाने पर अड़ गये।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top