Translate News:
दिल्ली से सटे देवली में इन दिनों पानी की कमी चल रही है. पानी पर माफियाओं ने कब्ज़ा कर रखा है. प्यास से परेशान जनता पैसे देकर पानी ख़रीदने को मजबूर है. लेकिन सड़कों पर रहने वाली गायों के पास पैसे नहीं है, इस कारण उनकी प्यास नहीं बुझती है. पर जैसे ही ये गायें शमशाद का चेहरा देखती हैं, इनके चेहरे पर चमक आ जाती है.
साइकिल वाला बना भगवान
देवली स्थित बी-ब्लॉक में शमशाद की एक साइकिल की दुकान है. उन्होंने अपनी दुकान के बाहर गायों के लिए विशेष प्रकार की थर्माकोल की दो टंकियां बना रखी हैं. प्रतिदिन 40 से 50 गायें इनकी दुकान पर आकर पानी पीती हैं.
शमशाद की सेवा
देश में इन दिनों 'गाय की राजनीति' इस क़दर हावी है कि लोग गाय के नाम से भी घबराने लगे हैं. लेकिन शमशाद को देख कर मालूम होता है कि इनके लिए इंसानियत मायने रखती है. निस्वार्थ सेवा से काम करने वाले शमशाद को हमारा सलाम.
हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि गाय को रोटी खिलाना पुण्य का काम है. तो सोचिए ज़रा! गाय को पानी पिलाने से कितना पुण्य मिल सकता है.
