रोड बनवाने की मांग को लेकर दो युवक टंकी पर चढ़े किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Translate News:

पानी की टंकी पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
--- रोड बनवाने की मांग को लेकर दो युवक चढ़े टंकी पर
--- दो घंटे तक चले ड्रामे से पुलिस-प्रशासन में मचा हडकंप

     शाहजहाँपुर।। नगर पालिका द्वारा लगाकर उपेक्षा का शिकार हो रही चैक मंडी की रोड को लेकर सर्वजन समाज हिताय संगठन के अध्यक्ष मो. नबी अपने एक साथी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। पानी की टंकी पर दो युवको के चढ़ने की खबर से पुलिस व प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका ईओ, सीओ सिटी समेत आदि अफसर पहुँच गए। दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों युवक टंकी से नीचे उतरे।
     चैक मंडी की रोड बनवाने की मांग कर रहे सर्व समाज हिताय मोर्चा के अध्यक्ष मो. नबी के नेतृत्व में नगर पालिका में धरना प्रदर्शन चल रहा था। बुद्धवार को उन लोगो ने पुतला भी फूका था, इसके बाद भी कोई सुनवाई नही हुई। इस बात से खफा संगठन के अध्यक्ष मो. नबी अपने साथी मुकेश के साथ गुरुवार दोपहर करीब एक बजे शहीद द्वारा मैदान स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई तो हल्का इंचार्ज मौके पर पहुंचे उन्होंने दोनों को नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नही उतरे। तब हल्का इंचार्ज ने नगर पालिका कार्यालय जाकर वहां के अफसरों और कर्मचारियों को सूचना दी। इस बीच टंकी के पास लोगो की भीड़ लगने लगी। नगर पालिका के अवर अभियंता राजेन्द्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और दोनों को नीचे आने को कहा। मगर दोनों अपनी जिद पर ही अड़े रहे। इस बीच जानकरी होने पर नगर पालिका ईओ मुनेन्द्र सिंह राठौर, सीओ सिटी विजय शंकर मिश्रा भी पहुंचे और उनकी सभी मांगे पूरी होने का आश्वासन देकर नीचे आने को कहा। बाद में आये सिटी मजिस्ट्रेट नरेन्द्र सिंह ने दोनों को समझाया और नीचे उतरने का निवेदन किया। इसके बाद दोनों नीचे उतरे। करीब दो घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लोगो ने प्रशासन ने राहत की साँस ली। नीचे आने पर उन्हें आशवासन दिया गया कि मंगलवार तक टेंडर निकालकर उक्त रोड पर कार्य शुरू करवाया जायेगा। इस पर मो. नबी ने कहा कि यदि अब इस पर कार्रवाई शुरू नही हुई तो वह कलेक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेगा जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका के साथ प्रशासन की होगी।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top