कंकाली माता मंदिर : साल भर रहती है गर्दन तिरछी, नवरात्रि में हो जाती सीधी

Translate News:
     रायसेन।। रायसेन से 37 किमी दूर भोपाल मार्ग पर बिलखिरिया के समीप स्थित मां कंकाली का मंदिर देश भर में प्रसिद्द है। यूं तो वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है लेकिन चैत्र और शारदेय नवरात्रि में यहां हजारों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर आने वालों की मन की मुराद अवश्य पूरी होती है। सबसे खास बात यह है कि मान्‍यता के अनुसार मंदिर में मां कंकाली की प्रतिमा में गर्दन का भाग तिरछा है जो नवरात्रि के दौरान अक्सर भक्तों को सीधी नजर आती है। माना जाता है कि इसे भक्त मां कंकाली का चमत्कार ही बताते हैं।
होती है विशेष पूजन
     चैत्र और शारदेय नवरात्री के दौरान यहां विशेष पूजन होता है। कंकाली मां का मंदिर होने के कारण कई लोग यहाँ गुप्त पूजन भी करवाते हैं। उक्त मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष कलेक्टर रायसेन हैं।
बन रहा भव्य मंदिर
    प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने बताया कि इस मंदिर का कायाकल्प हो रहा हैं। यहां 5 करोड़ की लागत से मंदिर को भव्य स्‍वरूप देने की मंजूरी पर्यटन विभाग ने दी है। इसके अलावा यहां पर्यटन विभाग का एक रेस्टोरेंट भी तैयार होगा। भक्त यहां साल में एक बार विशाल चुनरी यात्रा भी निकालते हैं।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top