कांग्रेसी नेता ने किया मासूम बच्ची का रेप, 100 रुपए देकर कहा 'अब तो खुश'

Translate News:
     नई दिल्ली।। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में कांग्रेस के जिला महामंत्री ने अपनी नौकरानी की मासूम बेटी का रेप कर डाला। इतना ही नहीं नेताजी ने रेप पीड़िता को 100 रुपए देकर खुश रहने के लिए कहा। मासूम ने जब अपनी मां को इस बारे में बताया तब जाकर हंगामा शुरू हुआ। पुलिस ने कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
       पीड़ित बच्ची की ​मां का कहना है कि आरोपी नेता ने उसकी बच्ची को छत पर फैले गेहूं को उठाने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को सौ रुपये का नोट देकर घर भेज दिया। घर जाकर बच्ची ने अपनी आपबीती मां को सुनायी, जिसके बाद मां आरोपी के घर पहुंच गई। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।
     इस बावत जब थाने में बंद आरोपी नेता से बात की गई उन्होंने स्वीकार किया कि वो कांग्रेस का जिला महामंत्री है और उसे विरोधी फंसा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना था कि एक चालीस वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है जिसके बाद रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top