भारत चीन सीमा पर सेनाओं के अच्छे दिन !!!

Translate News:
‎      याद करिए सोनियां गांधी की मनमोहन सरकार को जब केंद्र सरकार ने सेनाओं द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे फ्यूल पर कटौती की थी ! अब दौर मोदी का है भारत चीन सीमा के दुर्गम इलाको में तैनात इंडो तिब्बत वार्डर फ़ोर्स के जवानो को हाई क्लास की SUB फॉर्च्यूनर और इंडेवर उपलब्ध कराई जा रही है ताकि जवान कम समय में चीन से लगे भारत के दुर्गम इलाको तक पल भर में पहुँच सके !!
चीन बॉर्डर पर तैनात ITBP टुकड़ी को मिली फॉर्च्यूनर और इंडेवर एसयूवी...!!!
    चीन-भारत सीमा पर स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के ऊंचाई वाली चौकियों पर तैनात जवानों के इधर-उधर जाने के लिए महंगी एसयूवी मुहैया कराई गई है। ऐसी एसयूवी आमतौर पर शहरी इलाकों में देखने को मिलती हैं।
     ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) आईटीबीपी की ओर से तैनात की गई हैं। इन वाहनों की कीमत करीब 25-25 लाख रुपए हैं। आईटीबीपी ने इन वाहनों को अपनी कुछ सीमा चौकियों पर तैनात किया है। इन चौकियों में लद्दाख सेक्टर में समुद्र तल से 13 हजार फुट की उंचाई में बुर्तसे और दुंगती स्थित चौकियां तथा अरुणाचल प्रदेश में मेंचुका चौकी है जो छह हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
   गृह मंत्रालय के अनुसार एसयूवी के भीतर कुछ ऐसे बदलाव किये गए हैं ताकि उसमें एक रेडियो संचार सेट लगाया जा सके और छह-सात जवान अपने हथियारों के साथ बैठे सकें।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top