लड़की का फोटो लगाकर बनायीं आईडी से की आपत्तिजनक पोस्टअकाउंट बंद करने के नाम पर लड़की के परिजनों से मांगी फिरौती
आरोपी ने लड़की के घर बढई का काम किया था
अब मुस्लिम को काम देना हुआ मुसीबत
शाहजहांपुर।। संचार के इस युग में टॉप पर चल रही सोशल मीडिया का अब लोग गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। जिसमे फेसबुक पर किसी प्रकार की पाबन्दी तो रही ही नही है। किसी के नाम की फर्जी आईडी बनाकर कुछ पोस्ट किया जा सकता है। ऐसा ही एक मामला शहर से सामने आया है। एक लड़की का फोटो लगाकर उसके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक युवक को पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
गत 25 अप्रैल को थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार से मिलकर अपनी नाबालिग बेटी के नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले को गंभीरता से लेकर एसपी ने जाँच सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज करवाकर जाँच साइबर सेल को सौंपी। टीम ने तमाम कोशिशो के बाद फर्जी अकाउंट बनाने का पता लगा लिया। एसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि आज दोपहर एक बजे पुलिस ने आरोपी युवक को घंटाघर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीबीजई निवासी मोहम्मद तनवीर है। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक बढई गिरी का काम करता है। उसने उक्त लड़की के घर बढई का काम किया था इसी दौरान वह महिला उसकी बेटी के संपर्क में आ गया था। जहाँ उसने महिला की फोटो खीच लिया और उसी फोटो के साथ फेसबुक पर अकाउंट बनाकर पोस्ट डाली लड़की को अपनी प्रेमिका बताकर फेसबुक पर अपलोड किया था। महिला द्वारा अकाउंट बंद करने के नाम पर उस युवक ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। पकडे गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
घटना का खुलासा करने वाली टीम में कोतवाल केके वर्मा, साइबर सेल प्रभारी हिमांशु निगम, का. राजुल, का. विजयवीर सिंह, का. शम्भू यादव, का. रविशंकर शामिल थे।
