Breaking News
Loading...

इस भिखारी के पास है करोड़ों की संपत्ति; छोटे व्यापारियों को भी देता है उधार


    पटना के एक भिखारी के पास करोड़ों की संपत्ति होने का पता चला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं यहां भीख मांगने वाले पप्पू कुमार की। शारीरिक तौर पर दिव्यांग पप्पू की कुल अचल संपत्ति करीब 1. 25 करोड़ रुपए की है। उसके पास चार बैंक खाते और एक प्लॉट है।
     दरअसल, ये बात तब सामने आई जब पटना रेलवे स्टेशन से, रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स वहां भीख मांग रहे भिखारियों को हटाने का काम कर रहा था। उसी दौरान पुलिस को पप्पू के पास से चार ATM कार्ड मिले।
    पुलिस की पूछताछ में पप्पू ने अपनी संपत्ति का खुलासा करते हुए बताया कि उसके सेविंग अकाउंट में पांच लाख तक की रकम जमा है। यही नहीं उसने उधार के तौर पर 10 लाख रुपए स्थानीय व्यापारियों को भी दिए हुए हैं, जिस पर वह मोटा ब्याज वसूलता है।
     यहीं पर उसकी संपत्ति का ब्यौरा ख़त्म नहीं होता। इसके अलावा करोड़पति पप्पू 2000 स्कवॉयर फीट के एक प्लॉट का मालिक भी है। आपको बता दें कि पप्पू पढ़ा-लिखा है और भीख मांगने से पहले पप्पू ने इंजीनियरिंग की तैयारी भी की थी।
    जब पुलिस ने पप्पू को अपना इलाज कराने की सलाह दी, तो इस पर पप्पू का कहना था: ‘अगर मैं ठीक हो गया तो मैं कैसे भीख मांगूंगा’। पप्पू के एक हाथ और एक पैर में परेशानी है।