प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका नहीं चूका। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का बीड़ा उठाया है, मैंने ही नहीं देश की जनता ने भी यह बीड़ा उठाया है। रविवार को विकास पर्व रैली में पीएम कर्नाटक की जनता को संबोधित कर रहे थे।कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र में रैली पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए की। कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में एसी की हवा खाने वाले को क्या पता कि इतनी भीषण गर्मी के बावजूद लोग भारी संख्या में यहां क्यों मौजूद हैं। मोदी ने कहा कि देश में विकास की प्रक्रिया को यहां आकर यादगार बनाने वाले लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो सालों में किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं का जिक्र किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, साइल हेल्थ कार्ड, ई मंडी योजनाओं से हुए लाभ को जनता के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि इन दो सालों में इतने विषयो पर काम हुआ हो और वो भी तेजी के साथ ऐसा आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि पहली सरकार अपने कामों का ढ़ोल पीटती थी कि हमने ये कानून बनाया है, हमने वो कानून बनाया है।आजादी के बाद से आम आदमी इन कानूनों के जंजाल में फंसा रहता था। इसलिए हमारी सरकार ने150 साल पुराने ऐसे 200 कानून को खत्म कर दिया है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज के समय में एक रुपए में चाय नहीं मिलती है। हालांकि मैं जब बेचता था तब मिलती थी । इस सरकार ने एक महीने में एक रुपए के खर्च पर जीवन सुरक्षा बीमा प्रदान किया है। इस योजना से गरीब परिवार को संकट के समय में दो लाख की मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि इस देश एक तिहाई गरीब परिवारों के पास यह योजना पहुंच गई है जो उन्हें सकंट के समय में सुरक्षा प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब के भलाई के लिए एक मंत्र दिया ।उन्होंने कहा कि गरीब की अच्छे से अच्छी कमाई हो, उसके बच्चों की अच्छे से अच्छी पढ़ाई हो और बुर्जुगों के लिए दवाई हो। ये सुविधा गरीबों तक पहुंचा कि गरीब का भला किया जा सकता है।
देश में भर में सूखे की स्थति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘हमारे यहां बार-बार सूखा पड़ता है इस बार दो बार बारिश नहीं हुई। पिछली सरकार सूखाग्रस्त राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक घंटा बैठक करती थी । लेकिन मैंन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक उनकी परेशानियों को सुना’। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए पानी का प्रबंधन किस तरह किया जाए इस पर भी प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। पीएम ने कहा कि ‘किसानों का इस बार का बजट किसानों के लिए समर्पित कर दिया गया है। मुझे पता है कि अगर किसानों को पानी मिल जाए वो मिट्टी में सोनो पैदा कर सकता है’। अपने इस भाषण के दौरान प्रधानमंत्री कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जिस तरह जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा है इस तरह मेरी सरकार ने बिचौलियों को हटाने का सपना देखा है। किसानों का पैसा सीधा किसानों तक पहुंचे इसके लिए सरकार ने प्रयास किया है’। प्रधानमंत्री ने कहा ‘जनधन एकाउंट के जरिए किसानों का पैसा सीधा उनके पास पहुंचता है अब बिचौलिया किसानों के रकम नहीं ले सकता।
ई मंडी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब किसान अपना माल अपने आस पास के बाजारों में बेचने के लिए मजबूर नही होगा ईमंडी के माध्यम से वह अपने माल का उचित दाम पता कर बेच सकता है’। उन्होंने आगे कहा सरकार का लक्ष्य 2022 तक किसानो इंकम डबल करना है।
स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्वे में पता चला है कि ‘देश की जनता को इस सरकार का सबसे ज्यादा कोई काम पसंद आया है वह स्वच्छता अभियान है। पीएम ने आगे कहा यह मेरे देश की दिल की आवाज है कि वह स्वच्छता अभियान के साथ जुड गया है। अब देश का हर व्यक्ति चाहता है कि हमारे देश गांव, गली , हमारे स्कूल, हमारे मंदिर और हमारे मस्जिद स्वच्छ हो। ‘हिंदुस्तान की मीडिया ने भी इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है’। अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जिन लोगों ने मदद की जहां- जहां से मदद की है, जिस तरह भी मदद की है उन्हें सार्वजनिक रूप से धन्यवाद देना चाहता हूं।