दक्षिणी सूडान में गोमूत्र से नहाते हैं लोग, गायों के लिए दे देते हैं जान

Translate News:
    अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान में मुंदारी नाम की जनजाति रहती है, जिनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा गाय और बैल हैं। वे गौमूत्र को बेहद पवित्र मानते हैं और उसी से स्‍नान करते हैं। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से इन्हें स्किन इन्फेक्शन नहीं होता है।
    दरअसल, जिस सूडान में कड़ी धूप और अन्य कारणों से इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है। गर्मी से बचने, और मच्छर भगाने के लिए इस जनजाति के लोग गोबर के कंडे की राख को पाउडर की तरह शरीर पर लगाते हैं।
     इस जनजाति के लोगों की दिनचर्या को लंदन के फोटोग्राफर तारिक जैदी ने अपने कैमरे में कैद किया और उनकी तस्‍वीरें के जरिये उनकी जिंदगी को दुनिया के सामने पेश किया। तारिक पिछले 10 सालों में अफ्रीका के 30 देशों की ट्राइब्स लाइफ को अपने कैमरे में कैद कर चुके हैं।
     उन्होंने बताया कि गाय और बैल मुंदारी ट्राइब्स के लोगों की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा हैं। इनकी सुरक्षा के लिए ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। गायों की सुरक्षा के लिए जन‍जाति के लोग रायफल लेकर तैनात रहते हैं।
      एक गाय की कीमत लगभग 34 हजार 800 रुपए तक होती है। गरीबी से जूझ रहे दक्षिणी सूडान में उनकी चोरी होती रहती है। इसे रोकने की कोशिश में हुए संघर्षों में अब तक 2500 लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक, साउथ सूडान में हर साल 3 लाख 50 हजार गायों की चोरी हो जाती है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top