लोटा लेकर खुले में शौच जाने वाले की फोटो लाओ पुरस्कार पाओ

Translate News:


   प्रतापगढ़।। खुले में शौच रोकने को प्रतापगढ़ प्रशासन ने अजब-गजब ऐलान किया है। इसके मुताबिक अगर कोई लोटा लेकर खुले में शौच को जा रहा है तो उसकी फोटो क्लिक कर लीजिए। प्रशासन को फोटो दीजिए। बताइए कि फोटो किस स्थान का है। संबंधिसत व्यक्ति किस गांव का है। आपको पुरस्कार मिलेगा। फोटो से तैयार किया जाने वाला पोस्टर प्रशासन गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों पर लगवाएगा, जिससे खुले में शौच जाने वाले शर्मसार हों और घर में शौचालय का निर्माण कराएं। इंदौर से स्वच्छता के टिप्स लेकर लौटी अफसरों की टीम जिले में स्वच्छता अभियान को रफ्तार देने के लिए कई नए फार्मूले लागू करने जा रही है। पहले चरण में फोटो की ईनामी योजना घोषित की गई है। पुरस्कार राशि 50 से 500 रुपए तक हो सकती है। पहले चरण में यह योजना पूर्ण स्वच्छता के लिए चिह्नित 170 गांवों में शुरू की गई है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुरस्कार योजना शुरू की गई है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top