मोदी प्रधानमंत्री हैं, 'शहंशाह' नहीं - सोनिया

Translate News:


    सोनिया गांधी ने रायबरेली में एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर जश्न मनाने को लेकर सरकार को घेरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'शहंशाह' कहकर तंज कसा है. उन्होंने कहा, "मैंने कभी ऐसा नहीं देखा. वो देश के प्रधानमंत्री हैं ना कि शहंशाह. देश में बहुत गरीबी है. सूखा पड़ा हुआ है. किसान मुश्किल में हैं. मैं इस तरह के दिखावे को उचित नहीं मानती." उन्होंने कहा कि मोदी के मंत्रियों ने उन्हें 'यह दर्जा' दिया है और वे "जश्न मनाने में मशगूल हैं." सोनिया गांधी ने अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि यह रॉबर्ट वाड्रा के ख़िलाफ़ षड्यंत्र है और 'कांग्रेस-मुक्त' भारत की मुहिम के तहत इसे रचा गया है. रॉबर्ट वाड्रा पर एक हथियार सौदेबाज के साथ लंदन में मकान की खरीद को लेकर संबंध होने और लेनदेन करने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच के आदेश देने चाहिए ताकि सच सामने आ सकें. वाड्रा के वकीलों ने इस बात से इंकार किया है कि वाड्रा के पास लंदन में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई संपत्ति है.




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top