Breaking News
Loading...

जिगर ज्यादा था या दिमाग कम, जो भूखे शेर के सामने खुद को परोस दिया

   कोई भी जिंदा इंसान कैसे अपने आप को मौत के हवाले कर देता है ये उस वक्त उसके दिमाग में चले रहे तूफान से ही समझा जा सकता है। लोग आत्महत्या करने के लिए अभी तक फांसी लगाते थे, जहर पी लेते थे, ट्रेन के ट्रैक पर कूद जाते थे। लेकिन इस बार आत्महत्या का ऐसा प्रयास किया गया जिसे सुन कर आपकी रूह कांप जाएगी। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह एक इंसान शेर के पंजे में जकड़ा हुआ है।
     ये घटना अमेरिका के सैनटियागो के चिड़ियाघर की है, जहां एक शख्स आत्महत्या करने के लिए शेर के सामने नंगे बदन हो कर कूद पड़ा। शख्स के कूदते ही भूखे शेर उस पर टूट पड़े। वैसे तो शेर कभी भी जिंदों को नहीं खाते क्योंकि पहले वो उसकी जान निकाल देती है फिर उसे अपना भोजन बनाता है।
     शेर के इस प्रक्रिया के दौरान ही चिड़ियाघर के अधिकारियों को इस घटना की खबर मिली और वो फौरन वहां पहुंच गए। शेर जब तक उस शख्स को मारता अधिकारियों ने गोली चाल दी। इस दौरान दो शेर की मौत हो गई।
    कूदने वाले शख्स का नाम फ्रैंको लुईस फेर्राडा है और उसकी उम्र 20 साल बताई जा रही है। ये भी बताया जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है साथ ही कहा जा रहा है कि जब वो शेर के बाड़े में कूद रहा था तब वो धार्मिक नारे भी लगा रहा था। इस घटना को इंटरनेशल मीडिया में ‘सुसाइड ब्वॉय लायन’ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
    जब चिड़ियाघर के अधिकारियों से पूछा गया कि आपने गोली क्यों चलाई तो अधिकारी ने जबाव दिया कि ‘चिड़ियाघर प्रोटोकॉल के मुताबिक किसी भी इंसान की जान शेर की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’
    चिड़ियाघर के डायरेक्टर ने कहा कि ‘कूदने वाला शख्स लुईस फेर्राडा जू में विजिटर बन कर आया था। उसने जू देखने के लिए टिकट भी खरीदा था। लेकिन हमारे दो शेर इस घटना में मारे गए जिससे मुझे बहुत दुख है।’