ब्रेग्जिट ने मचाया शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा

Translate News:
      मुंबई।। बाजारों पर ब्रेग्जिट का डर हावी है। यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने की खबर की आहट मिलते ही शेयर बाजार में कोहराम मच गया है। आज बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। सेंसेक्स करीब 1000 के करीब अंक टूटा है, वहीं, निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट हुई। साथ ही बैंक निफ्टी भी करीब 650 अंक टूटा है और मिडकैप इंडेक्स भी 350 अंकों के नीचे आ गया है। टाटा ग्रुप के शेयरों में टाटा मोटर्स 11 फीसदी और डीवीआर 10 फीसदी टूटा है। वहीं टाटा स्टील का शेयर करीब 6 फीसदी लुढ़का है। कारोबार के दौरान मेटल शेयर सबसे ज्यादा टूटते नजर आ रहे हैं।
     आज जापान का निक्केई 3.15 फीसदी गिरकर 15740 अंक के आसपास कारोबार रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स करीब 1 फीसदी घटकर 2770 अंक के आसपास दिख रहा है। जबकि हैंगसेंग 3 फीसदी की कमजोरी के साथ 20270 अंक के नीचे दिख रहा है।
रुपया औंधे मुंह गिरा
     करेंसी बाजार पर भी ब्रेग्जिट का असर हावी हो गया है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की शुरुआत आज भारी गिरावट के साथ हुई है और रुपया 1 मार्च 2016 के बाद सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गया है।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top