चाय देने में देरी हो गई तो पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

Translate News:
   इस्लामाबाद।। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को दो नाबालिग लड़कियों की मां को चाय में देरी के लिए कथित तौर पर उसके पति ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। हिन्दू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नाग्जी कोल्ही ने अपनी पत्नी केस्सो कोल्ही (23) की हत्या की बात कबूल की है। तांडो बागो शहर के थुही सेघारी गांव के केस्सो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कहा कि चाय मिलने में देरी होने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
जीनत को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला आया था सामने:
     इससे पहले पाकिस्तान में ही एक लड़की को अपने पसंद के लड़के से शादी करने पर उसकी मां और भाई ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने बताया कि जीनत (18) की मौके पर ही मौत हो गई।
मां ने पुलिस को बताया उसने अक्षम्य अपराध किया:
     लाहौर पुलिस के प्रवक्ता नय्याब हैदर ने बताया, 'कथित तौर पर जीनत को जलाने और उसकी हत्या के लिए हमने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और उसके भाई की तलाश जारी है।' उनके अनुसार जीनत की मां परवीन ने पुलिस हिरासत में बताया कि उनकी बेटी ने एक व्यक्ति के साथ भागने के बाद उससे शादी करके 'अक्षम्य' अपराध किया था।


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top