राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कारनामा, 10वीं की परीक्षा में पास हुआ अनुपस्थित छात्र

Translate News:
     नई दिल्ली।। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है. दसवीं के घोषित नतीजों में ऐसा उलटफेर सामने आया है कि जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
     राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के नतीजों में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. कॉपी जांचने वालों की लापरवाही से ऐसे छात्र पास कर दिए गए हैं, जिन्होंने परीक्षा ही नहीं दी, जबकि जिस छात्र ने परीक्षा दी उसे अनुपस्थित करार दे दिया.
     दरअसल राजस्थान के नागौर जिले के सरस्वती बाल मंदिर के एक छात्र ने दसवीं की परीक्षा नहीं दी. परीक्षा में शामिल नहीं होने के बावजूद हिंदी के पेपर में उसे 80 में से 44 नंबर दे दिए.
   ऐसे ही दूसरे छात्र ने सभी विषयों की परीक्षा दी, लेकिन रिजल्ट में हिंदी के पेपर के आगे अनुपस्थित लिख दिया गया.
    ऐसा एक या दो छात्रों के साथ नहीं बल्कि 19 छात्रों के साथ हुआ है. लापरवाही सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है.
   नतीजों में गड़बड़ी का ठिकरा बोर्ड ने कॉपी जांचने वाले टीचरों पर फोड़ दिया है. बोर्ड इस लापरवाही को फर्जीवाड़ा मानने को तैयार नहीं है.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top