Headline
Loading latest headlines...

शहीद पति के सपने को पूरा करने निकली है लेडी सिंघम, तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड

Translate Post:
   वाराणसी.एसएसपी आकाश कुलहरी ने शिवपुर थाने की कमान तारावती यादव को सौंपी है। इसके साथ ही जिले का 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके पहले 1989-90 में एसएसपी राजीव सब्बरवाल ने प्रीतम कौर भाटिया को जिले के लक्सा थाने की जिम्मेदारी दी थी। बताते चलें कि तारावती को पति की जगह नौकरी मिली है।
मुठभेड़ के दौरान पति हुए थे शहीद
     तारावती यादव बताती हैं कि उनके पति राम राज यादव 2006 में फर्रुखाबाद में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। 16 सितंबर 2006 को कलुआ गिरोह के अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से वह शहीद हो गए थे। उनके दो बच्चे हैं।
सरकार से मिला ऑफर
      तारावती ने बताया कि पति की मौत के बाद दो बच्चों के साथ जिंदगी बिताना मुश्किल था। 2010 में उन्हें सरकार से ऑफर मिला कि गैस एजेंसी या पुलिस विभाग में नौकरी में से कोई एक चीज आप चुन सकती हैं। पति के सपनों को पूरा करने का मौका मिलते ही उन्होंने नौकरी ज्वाइन करने का डिसिजन लिया।
नहीं समझ में आता था अपराधियों का मास्टर प्लान
      उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के बाद बनारस में पोस्टिंग हुई। शुरुआती दिनों में काफी दिक्कतें हुई। अपराधियों का मास्टर प्लान समझ में नहीं आता था। लेकिन, कुछ करने का जुनून था। उन्हें पुलिस के किरदारों वाली फिल्में बहुत पसंद है। सिंघम, राउडी राठौर और दबंग जैसी फिल्में उन्होंने कई बार देखी है। इससे वह मोटिवेट होती हैं।
तीन दर्जन से ऊपर किए हैं गुड वर्क
- तारावती ने तीन दर्जन से ऊपर गुड वर्क किए हैं।
- मुख्य रूप से मुनीम हत्याकांड, सेक्स रैकेट के संचालन और बांग्लादेश में नकली सिरप सप्लाई का खुलासा शामिल है।
- 2015 में कशिका तिराहे के पास हथौड़ा से हत्या का खुलासा किया।
- 2015 में जयपुरिया भवन में 23 लाख की लूट का खुलासा।
- 2016 मई में संपूर्णानंद के पास से पोर्न चैट के जरिए लोगों को फंसाने वाले गिरोह का खुलासा।
- 2010 में ट्रेनिंग के दौरान रोहनिया में पत्नी द्वारा पति की हत्या का खुलासा।
लेडी सिंघम के नाम से हैं मशहूर
     महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर तारावती बहुत चिंतित रहती हैं। जैसे ही कोई सूचना देता है, वह अपने दस्ते के साथ वहां पहुंच जाती हैं। जिले की कई महिलाएं और लड़कियां उन्हें लेडी सिंघम कहकर पुकारती हैं।