Headline
Loading latest headlines...

अब शराबियों को सबक सिखाएंगी 'ग्रीन गैंग लेडीज'

Translate Post:
   कनौज।। बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी शराब बंद किए जाने के लिए महिलाए उग्र प्रदर्शन कर रही हैं। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से हुई जहां महिलाओं का एक संगठन इस शराब को बंद करने निकला है।
      शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रीन गैंग की महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़कों पर लाठी पटक कर नारेबाजी करते हुऐ शराब की दुकाने बंद कराई।
      सैकड़ों की संख्या में लामबंदी हुई ग्रीनगैंग की महिलाओं को देखकर शराब दुकानदार दुकाने बंद कर भाग गए। ग्रीन गैंग की अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पति दिन भर मजदूरी करके दो सौ रूपए कमाते हैं। उसमें भी 150 रूपए की शराब पी लेते हैं।
     इस कारण हमारे घर के खर्चे न चलने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई में भी दिक्कते आती हैं। इसको लेकर आए दिन हमारे घरों में विवाद होता रहता है। गैंगअध्यक्ष अंगूरी दहाड़िया ने कहा कि हम महिलाओं की टोली बनाकर शराब की दुकानों पर बैठेंगे जो भी शराब पीने आयेगा उनको लाठियो से मार कर भगायेंगे।