कुछ बच्चों को पढ़ाई या फिर खेलना पसंद होता है। तो निहाल को इस उम्र में किचन में मां के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता था, लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वो अपनी इस कला को इस मुकाम तक ले जाएंगे। निहाल के पिता राजगोपाल का कहना है कि एक दिन निहाल का खाना बनाते हुए वाला वीडियो मजाक में फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। जिसके चलते दोस्तों और लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने राजगोपाल को सुझाव दिया कि निहाल का यूट्यूब पर चैनल बनाना चाहिए।
फेसबुक के लिए इश्तेहार बनाने वाली एक कंपनी ने जब निहाल का मैंगो आइसक्रीम बनाने वाला वीडियो देखा तो उन्हें खूब भाया। इस वीडियो को हासिल करने के लिए उन्हें 2000 डॉलर यानि 1 लाख 35 हजार रुपये दिए गए। इस परिवार ने इस राशि का कुछ हिस्सा केरल में दान कर दिया। निहाल के आइसक्रीम बनाने वाले वीडियो को देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
