इस मंदिर का नाम है बाबा खुदिनेश्वर धाम। यह मंदिर बिहार के समस्तीपुर में स्थित है। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसमें एक ओर जहां शिव मंदिर है, वहीं पास में ही बीबी खुदनी की मजार भी स्थित है। यही कारण है कि यहां पर दोनों ही धर्मो के लोग अपनी उपासना या इबादत को एक साथ करते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि बीबी खुदनी एक शिव भक्त थीं। यहां लगा शिवलिंग 13वीं या 14वीं शताब्दी का बताया जाता है। पहले यह झोपड़ीनुमा मंदिर था इसलिए यहां अधिक लोग नहीं आते थे। बीबी खुदनी ने यहां उपासना की और एक सुन्दर मंदिर बनवाया। उनकी मृत्यु के बाद में बीबी खुदनी को इस मंदिर में ही दफ़न कर दिया गया था। वर्तमान में जो भी व्यक्ति यहां आता है वो शिव उपासना के बाद बीबी खुदनी की मजार पर भी सिर झुकाता है। यदि अपने देश में ऐसे ही कुछ लोग और हो जाएं तो अपना देश विश्व में धार्मिक सौहार्द का प्रतीक बन सकता है।
