यह है हिनुस्तान का "Power Boy" हजारों वोल्ट का करंट भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता

Translate News:
    देश में कई अजीबो गरीब किस्से सुनने को मिलते है। बिजली का हल्का सा झटका भी हमारे शरीर को हिला कर रख देता है। इसलिए सभी लोग बिजली का काम करते समय बड़े ही एहतियात को बरतते है। आपको बता दें कि सोनीपत में एक ऐसा लड़का है जो बिजली की तारों को आसानी से छू लेता है और उसे करंट भी नहीं लगता। इस लड़के की स्थिति के बारे में जो भी सुनता है वो हैरान रह जाता है और इस लड़के से मिलने के लिए पहुंच जाता है। आस पास के सभी गांवों के लिए यह लड़का एक अजूबा बन गया है।
कौन है यह और कैसे बना इलैक्ट्रिक ब्वॉय
      सोनिपत के एक छोटे से गांव में रहने वाले इस लड़के का नाम दीपक जांगड़ा है। इस लड़के को 11000 वोल्ट का पावरफुल करंट भी कुछ नहीं कर पाता है। दीपक अपने घर में बिजली के तारों के साथ ऐसा खेलता है जैसे मानों वो उसकी दोस्त हो। एक बार दीपक अपने घर में ही हीटर को ठीक कर रहा था। इस दौरान उसने चालू हालत में तार को पकड़ लिया लेकिन उसे करंट नहीं लगा। सोहल वार्षिय दीपक इस बात को समझ नहीं पाया कि आखिर उसको करंट क्यों नहीं लगा। दीपक ने एक बार फिर से जांच करने के लिए करंट वाले तार को पकड़ा उसे दोबारा भी करंट नहीं लगा। इसके बाद दीपक ने बिजली को अपना दोस्त बना लिया। गांव की कोई भी बिजली की लाइन को वह अपने हाथों से चालू स्थिति में ही जोड़ देता है। 11000 वोल्ट की हाईटेशन की तारों से बिजली शहरों में वितरित की जाती है। इन तारों में इतना करंट फ्लो होता है जिससे की यह तार पांच मीटर दूर की चीज को भी अपनी ओर खींच लेती है।
2700 वोल्ट में व्यक्ति की हो जाती है मृत्यु
      जानकारों ने बताया कि एक सामान्य मनुष्य 2700 वोल्ट की बिजली के करंट को सहन नहीं कर पाता है। इतनी बिजली से किसी भी व्यक्ति की आसानी से मृत्यु हो सकती है। लेकिन दीपक को 11000 वोल्ट पर भी करंट न महसूस होना एक अचंभे की बात है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top