निजी कार्य करने वालों की हालात खस्ता लेकिन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 6 महीने के एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Translate News:
निजी कार्य करने वाले जहाँ सरकारी टेक्सो और दुनिया भर की प्रक्रियाओं के बोझ से मरे जा रहे है वही सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है की सरकार की जवाबदारी सिर्फ उसके सरकारी कर्मचारियों के लिए ही है, दूसरों से उसे कोई लेना देना नहीं है .. 
     नई दिल्ली।। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाली है। 47 लाख कर्मचारियों और 52 लाख पेंशनधारियों को 1 अगस्त से बढ़ा हुआ वेतन मिल सकता है। इतना ही नहीं 1 अगस्त से केंद्रीय कर्मचारी 6 महीने के एरियर के साथ बढ़ी हुई सैलरी पाने लगेंगे।
    माना जा रहा है कि 1 अगस्त से केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बढ़ी हुई सैलरी के साथ-साथ जुलाई की बढ़ी हुई सैलरी उनके खाते में मिल जाएगी। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि बाकी की 6 महीने का पूरा एरियर एक साथ खाते में आएगा या फिर समय-समय पर वो कर्मचारियों के खाते में जमा किया जाएगा।
     आपको बता दें 7वें वेतन आयोग में 2,50,000 रुपए का अधिकतम मूल वेतन और 18,000 रुपए का न्यूनतम मूल वेतन का सुझाव दिया गया था। इसके के साथ ही इसके 30 प्रतिशत की वृद्धि का सुझाव दिया गया था। सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकारी कर्मियों के वेतन में 23.55 प्रतिशत और पेंशनभोगियों को 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फायदा होगा।
    सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मियों का मासिक न्यूनतम बेसिक वेतन 18 हजार से बढ़कर 23500 रुपए और अधिकतम 2.50 लाख रुपए से बढ़कर 3.25 लाख हो जाएगा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top