Breaking News
Loading...

कश्मीर में 75 साल बाद लगा कुम्भ का मेला

     कश्मीरी पंडित 75 साल बाद झेलम और सिंध नदियों के संगम पर आयोजित कुंभ मेले में शामिल हुए। इस कुंभ मेले में मेला खीर भवानी के लिए आए हजारों कश्मीरी पंडित शामिल हुए और उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई।
    जम्मू-कश्मीर सरकार ने मेला स्थल पर परिवहन, सुरक्षा औरसफाई के व्यापक इंतजाम किए थे। स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को संगम के बीच बने द्वीप पर पवित्र शिवलिंग तक ले जाने के लिए नावों की भी व्यवस्था की थी। यही तो हैं अच्छे दिन जो कुछ लोगों को नहीं दिख रहे हैं।