अप्सरा रेड्डी पेशे से एक जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने बीबीसी और कॉमनवेल्थ सेक्रिटेरिएट के अलावा इंडिया के कई न्यूज पेपर्स के साथ काम किया। इसके साथ-साथ वो वुमन्स एम्पावरमेंट, करप्शन और महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रहीं हैं। BJP के साथ जुड़कर अप्सरा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती हैं। वह पर्यावरण और महिला अधिकारों पर भी काम करना चाहती हैं।
अफसर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु के चेन्नई से की। बाद में ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया और फिर लंदन के सिटी यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्टिंग में पीजी किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद अप्सरा ने यूनिसेफ ज्वाइन किया और पूरे तमिलनाडु में हेल्थ कैंपेन लॉन्च किया।
BJP ने अप्सरा रेड्डी को पार्टी प्रवक्ता बनाया हैं। अप्सरा एक पत्रकार रह चुकी है और बोलने की कला में भी निपूर्ण हैं ऐसे में जब वे टीवी बहस में आयेंगी तो विपक्षी दलों के अच्छे-अच्छे प्रवक्ताओं की बोलती बंद कर देंगी।
