Breaking News
Loading...

लव जिहाद : एसपी के बेटे का शिकार बनी वकील

   आगरा।। ताजनगरी में लव जिहाद का सनसननीखेज मामला सामने आया है. यहां एसपी क्राइम के पद पर रह चुके अशफाक अहमद के बेटे डॉक्टर सुहेल अशफाक पर एक महिला वकील ने शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन और फिर रेप करने का आरोप लगाया है.
   पेशे से वकील लड़की का आरोप है कि रिटायर हो चुके एसपी क्राइम के बेटे ने शादी का झांसा देकर पहले इसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर सगाई कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकर गया.
    जानकारी के मुताबिक, साल 2007 में पीड़ित लड़की और एसपी क्राइम के लड़के सोहेल के बीच दोस्ती हुई. कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई.
    लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सोहेल ने शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने की बात कही. अपने प्यार को पाने के लिए लड़की ने धर्म परिवर्तन करने की शर्त पर हामी भर दी. तब जाकर कहीं सगाई हुई.
     पीड़िता वकील के मुताबिक, सुहेल ने उससे कहा कि चूंकि दोनों अलग-अलग धर्म के हैं, इसलिए उनकी शादी नहीं हो सकती. इसके बाद पीड़िता ने दवाब में आकर अपना धर्म भी बदल लिया. इसके बावजूद सुहेल ने उससे शादी से इनकार कर दिया.
   पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सगाई के कुछ दिन बाद सोहेल उसे बिचपुरी के एक अस्पताल ले गया और वहीं उसके साथ रेप को अंजाम दिया. बाद में यह सिलसिला कई बार चलता रहा.
    पीड़िता ने जब घर वालों को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे जल्द शादी करने की बात कहकर बहला ले गया. लेकिन लगातार दो साल तक टालने के बाद अब वो शादी से ही इनकार कर रहा है.
      एसपी सिटी सुशील कुमार घुले ने बताया कि लड़की के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोहेल, उसके पिता पूर्व एसपी क्राइम अशफाक अहमद, उनकी पत्नी और बहनोई के खिलाफ धोखाधड़ी और रेप का केस दर्ज किया गया है. जगदीशपुरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.